Sunday, November 15, 2026
English edition Join Group Now
Chhattisgarh Report Reporting a stronger Chhattisgarh

India

आंगनबाड़ी केंद्र से मिली जानकारी, खिरमेन ने उठाया योजना का लाभ लेने का कदम

September 23, 2026 Source: Chhattisgarh-Report

Join Now
आंगनबाड़ी केंद्र से मिली जानकारी, खिरमेन ने उठाया योजना का लाभ लेने का कदम
रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से परिवारों को मिल रहे सामाजिक एवं आर्थिक संबल की तस्वीर सामने आ रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कतकालो निवासी श्रीमती खिरमेन यादव के लिए नोनी सुरक्षा योजना बच्चों के भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा का भरोसा लेकर आई है। योजना की जानकारी उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से मिली। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना के लिए आवेदन किया। *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जानकारी से योजना तक पहुंच आसान हुई* खिरमेन यादव बताती हैं कि पहले उन्हें नोनी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी नहीं थी। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता ने उन्हें योजना के प्रावधानों, मिलने वाले लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उन्होंने आवश्यक फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन किया। समय पर मिली जानकारी उनके लिए शासन की योजना तक पहुंचने का माध्यम बनी। *बच्चों के भविष्य को लेकर अब मिला आर्थिक सुरक्षा का भरोसा* योजना से जुड़ने के बाद खिरमेन को अपने बच्चों के भविष्य से जुड़ी जरूरतों को लेकर भरोसा मिला है। उनका कहना है कि आने वाले समय में योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहायक होगी। इससे बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता पहले की तुलना में कम हुई है। खिरमेन यादव कहती हैं कि “आंगनबाड़ी दीदी से नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी मिली। इसके बाद फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन किया। अब भरोसा है कि भविष्य में मिलने वाली सहायता बच्चों के काम आएगी।” *योजना की जानकारी से परिवारों तक पहुंच रहा लाभ* आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र परिवारों तक शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खिरमेन यादव की कहानी बताती है कि सही समय पर मिली जानकारी परिवारों को योजनाओं से जोड़ने और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा देने में महत्वपूर्ण कड़ी बन सकती है। खिरमेन यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से परिवारों को मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।