Sunday, November 15, 2026
English edition Join Group Now
Chhattisgarh Report Reporting a stronger Chhattisgarh

India

मरीन ड्राइव पर मौत का हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार ने गंवाई जान

September 24, 2026 Source: Chhattisgarh-Report

Join Now
मरीन ड्राइव पर मौत का हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार ने गंवाई जान
एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी की मौत हो गई. कार में सवार 3 अन्य लोगों को भी हादसे में जान चली गई. हादसा बुधवार देर रात हुआ. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के भी शामिल है. घटना बुधवार देर रात की है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, दोमुहानी के पास कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुटने लगी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत की सूचना सामने आई है. इनमें मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के भी शामिल है. * हादसे में झारखंड मंत्री की बेटी की भी मौत * हादसे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन की खबर को लेकर है. उनकी बेटी भी इस हादसे की चपेट में आ गईं. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. इस दर्दनाक हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. मंत्री के परिवार और करीबियों ने मंत्री की बेटी की मौत पर दुख जताया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया. साथ ही मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन पर भी दुख जताया. दोमुहानी में हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है. कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. राहत और बचाव टीम भी मौके पर मौजूद रही. * रांची छात्र प्रोटेस्ट के दौरान मंत्री दीपिका ने सरकार का किया था प्रतिनिधितत्व * रांची में JPSC-JSSC छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों के समर्थन में सरकार का रुख रखा था. उन्होंने कहा था कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस या पेलेट गन का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही थी. इस दौरान सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी हुई थी. कई मांगों पर चर्चा की गई थी. वहीं 17 अगस्त को दीपिका पांडेय सिंह रांची सदर अस्पताल पहुंची थीं. यहां उन्होंने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जूस पिलाकर खत्म कराया था. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद थे. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दीपिका पांडेय सिंह समेत कुछ मंत्रियों के पुतले भी जलाए थे. यह प्रदर्शन लाठीचार्ज के विरोध में किया गया था.